जौलीग्रांट हिमालयन इंस्टीट्यूट ट्रस्ट घबराया बीआइपीओ के इलाज से!नहीं है मौजूद सुविधाएं

देहरादून- विधायक मगनलाल शाह की मौत से घबराए अस्पताल का ताजा निर्णय विगत एक सप्ताह से जौलीग्रांट हिमालयन इंस्टीट्यूट ट्रस्ट में इलाज करवा रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का इलाज करने में हिमालयन अस्पताल सफल नहीं हो पाया है। विगत दिनों विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंंद्र अग्रवाल से लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, काबीना मंत्री धन सिंह रावत, सतपाल महाराज व उत्तराखंड के तमाम विधायक योगी आदित्यनाथ के पिता से मिलने अस्पताल जा चुके हैं। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट वाईएस बिष्ट ने आनंद सिंह बिष्ट को रेफर करने की खबर की पुष्टि की है। बिष्ट का कहना है कि हिमालयन अस्पताल में वर्तमान में कोई गैस्ट्रो सर्जन नहीं है।
ऐसे में उन्होंने तत्काल आनंद सिंह बिष्ट को दिल्ली अथवा लखनऊ रैफर करने की फाइल तैयार कर दी है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट के अनुसार आनंद सिंह बिष्ट की आंतों में दिक्कत के कारण अब उनकी सर्जरी की संभावना है और हिमालयन अस्पताल में सर्जन न होने के कारण अब आनंद सिंह बिष्ट को तत्काल रेफर किया जाना जरूरी है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट वाईएस बिष्ट के अनुसार लखनऊ या दिल्ली से क्लियरेंस मिलते ही आनंद सिंह बिष्ट को एयर एंबुलेंस से भेज दिया जाएगा।
हालांकि इस संबंध में आनंद सिंह बिष्ट के साथ जौलीग्रांट हॉस्पिटल में मौजूद योगी आदित्यनाथ के भाई महेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि फिलहाल एम्स में रैफर करने का उनका प्लान स्थगित कर दिया गया है और अभी वे हिमालयन हॉस्पिटल में ही अपने पिताजी का इलाज कराएंगे। यदि जरूरी हुआ तो तभी वे अन्य जगह रेफर करने का प्लान बनाएंगे।
– देहरादून से दीपक कश्यप की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।