अज्ञात बदमाशों ने रियल स्टेट कारोबारी महिला की गाड़ी पर चलाई गोली: ड्राइवर गोली लगने से घायल

*घायलों को ट्रामा सेंटर में करवाया गया भर्ती

वाराणसी- लंका थाना क्षेत्र के करौंदी के नंद नगर कालोनी में देर रात बाईक सवार दो बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर नीतू त्रिपाठी 35 वर्ष औऱ उनके ड्राइवर सुमित गुप्ता 30 वर्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।सूचना मिलते ही लंका पुलिस ने ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार वारदात का कारणजमीनी विवाद, बिजनेस संबंधित रंजिश, व एक सिपाही से पुराना विवाद बताया जाता हैं।लंका थाना क्षेत्र के नंद नगर कालोनी में रहने वाले डॉ पीयूष त्रिपाठी व उनकी पत्नी नीतू त्रिपाठी प्रॉपर्टी डीलर से जुड़े है इनका ऑफिस कैण्ट क्षेत्र में है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात नीतू त्रिपाठी ड्राइवर सुमित के साथ फार्च्यूनर गाड़ी से अपने घर जा रही थी कि घर से कुछ दूर पहले ही बाईक सवार बदमाशों ने फॉरच्यून पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दिया पुलिस के अनुसार आठ राउंड फायरिंग में नीतू को पैर में और सुमित को हाथ मे गोली लगी हैं।
मौक पर पहुंचेे एसपी सिटी दिनेश सिंह , सीओ भेलूपुर ने बताया कि मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हैं।

रिपोर्टर-:महेश पाण्डेय मण्डल कॉर्डिनेटर वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।