जमुई के सांसद चिराग पासवान ने जिला विकास समन्वय व अनुश्रवण समिति का किया बैठक

बिहार: जमुई शहर के समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला विकास समन्वय व अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता जमुई के सांसद चिराग पासवान ने की।सांसद ने वृद्धा पेंशन कैम्प का प्रचार कराने पर जोर देते हुए कई योजनाओं का समीक्षा भी किया।बैठक में शामिल डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि दिशा की बैठक हर 90 दिनों पर होनी चाहिए लेकिन एक वर्ष से बैठक नहीं हुई थी।बैठक में डीडीसी सतीश कुमार शर्मा ने मनरेगा से जुड़े कार्यो एवं रोजगार उपलब्ध कराने का आंकड़ा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि मनरेगा में कुल मानव दिवस का सृजन 16.981 लाख दिवस हुआ है जो लक्ष्य का 93.8 प्रतिशत है। इसके बाद जीविका की समीक्षा की गई।
वहीं जीविका के डीपीएम विक्रांत शंकर सिंह ने बताया कि पहले जीविका के सेल्फ हेल्प ग्रुप को 60000 का लोन दिया जाता था जिसे बढ़ा कर एक लाख कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरसेटी से 400 लोगों का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके बाद डीडीयू जीकेवाई के प्रवंधक ने बताया कि संस्थान से 103 लोगों को इनराल किया गया है। दिसम्बर से दूसरा सत्र शुरू हो जाएगा। इसके बाद ग्राम विकास विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की समीक्षा की गई।
झाझा डीवीजन ने बताया कि वर्ष 2017-18 में 59 योजनाएं थी। जबकि वर्ष 2018-19 में 12 रोड़ का टेंडर हुआ है कार्य प्रगति में है।इसके बाद वृद्धावस्था पेंशन की चर्चा हुई। अपर समाहर्ता संतोष कुमार ने बताया कि आगामी 20 सितम्बर 2018 से 30 सितम्बर 2018 तक कैम्प लगाया जाएगा। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि जितने भी लम्बित मामले है उनको सुलझाने का प्रयास किया जाय।आगे उन्होने ने बताया कि वृद्धावस्था के लोग ज्यादा भाग दौड़ नहीं कर सकते है।
सांसद चिराग पासवान ने कहा कि आयोजित होने वाले कैम्प का पूरा प्रचार प्रसार किया जाए ताकि कोई छूटने न पाए। इसके अलावा दिव्यांगता व पीएचडी के हर घर नल का जल योजना की समीक्षा हुई। इस अवसर पर एडीएम कुमार संजय ,एसडीओ लखिन्द्र पासवान, डीपीआरओ संजय कुमार वर्मा, सिविल सर्जन डॉ0 श्याम मोहन दास सभी विभागों के संबंधित पदाधिकारी के अलावा प्रखंड प्रमुख रुवेन सिंह, शम्भू केसरी, सुभाष पासवान लोजपा जिलाध्यक्ष, लोजपा नेता राष्ट्रदीप सिंह के अलावा सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

-नसीम रब्बानी पटना बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।