लाखों की डकैती के मामले में जीआरपी इंस्‍पेक्‍टर को सहारनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

सहारनपुर- आगरा जीआरपी एसओजी प्रभारी इंस्‍पेक्‍टर ललित त्‍यागी को सहारनपुर पुलिस ने लाखों की डकैती के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि आरोपित इंस्‍पेक्‍टर ने सहारनपुर में गेंहू आढ़ती से मारपीट कर 8 लाख रुपए लूटे थे। रविवार रात को हुई घटना में सहारनपुर के नागल थाने में डकैती का मुकदमा दर्ज किया गया था। देर रात ललित त्‍यागी की लोकेशन लोहामंडी क्षेत्र के राजा की मंडी में मिली थी। सहारनपुर पुलिस ने लोहामंडी पुलिस की मदद से इंस्‍पेक्‍टर ललित त्‍यागी ,सुभाष शर्मा, बशीर खान,को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस उसे तुरंत सहारनपुर लेकर रवाना हो गयी। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर दिनेश कुमार प्रभु, अपर पुलिस अधीक्षक देहात विधासागर मिश्रा,ने आज सहारनपुर पुलिस लाईन मे इस घटना का अनावरण किया और इनके कब्जे से लूटे गए495400 रूपये बरामद किए।अभी भी तीन अभियुक्त फरार हैं।नागल थानाध्यक्ष सतेन्द्र कुमार राय, क्राइम ब्रांच प्रभारी सुधीर उज्जवल, एवं सव्रिसलाँस प्रभारी मुबारिक हसन रिजवी, की टीम तीन अन्य फरार बदमाशों की तलाश में लगीं हुई हैं।

– सुनील चौधरी, सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।