लखनऊ में हिंसक प्रदर्शन, नगर निगम ने तीन ट्रक पत्थर बटोरे

लखनऊ – नागरिकता संशोधन कानून को लेकर राजधानी लखनऊ में कई स्थानों पर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुआ है। प्रदर्शनकारियों की ओर से पुलिस पर पथराव किए गए। पुराने लखनऊ में नगर निगम ने गुरुवार की शाम करीब 6:00 बजे तक सड़क से तीन ट्रक पत्थर उठाए। प्रदर्शनकारियों के पथराव करने की वजह से बड़ी मात्रा में सड़कों पर इंर्ट पत्थर पड़े हुए थे। इससे पुराने लखनऊ की सड़क पट गई थी। नगर निगम के मुख्य अभियंता राम नगीना त्रिपाठी ने बताया कि पत्थरों को उठाने के लिए 200 से ज्यादा सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं।ये
बतौर त्रिपाठी नगर निगम ने अब तक तीन छोटी ट्रक पत्थर सड़कों से बटोरे हैं। राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ परिवर्तन चौक, हजरतगंज, मदेयगंज, खदरा के बाद ठाकुरगंज में भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया। हजरतगंज में हिंसक भीड़ ने एक पुलिस चौकी में आग लगा दी। पुराने लखनऊ में भी हिंसा फैली। पुलिस ने उपद्रवियों पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। मदेयगंज पुलिस चौकी के बाहर खड़ी दो बाइकों में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।