बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर जिले में तीन साल पूरे कर चुके इंस्पेक्टरों के तबादले गैर जनपद कर दिए गए हैं। शासन के आदेश के बाद बरेली जनपद में भी तीन साल पूरे कर चुके इंस्पेक्टरो के तबादले किए गए। जिसके क्रम में फतेहगंज पश्चिमी थाने की प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह पचौरी को ढोल बाजे के साथ विदाई दी गई। अभी तीन दिन पहले ही उनका तबादला गैर जनपद हुआ था। हालांकि अभी तक थाने की कमान किसी नए इंस्पेक्टर को नहीं दी गई है। विदाई समारोह मे उनके थाने के स्टाफ, पत्रकार और समाज सेवियों ने फूल मालाओं व शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया। सभी ने उनके उनके तीन माह के कार्यकाल का बखान करते हुए कहा कि सुरेंद्र सिंह पचौरी के कार्यकाल में नगर एवं क्षेत्रवासी चैन की नीद सोते थे। कस्बे मे स्मैक तस्करों को जेल भेजने व उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज करना इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह पचौरी के कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उनकी कार्यशैली से हर कोई प्रभावित रहता था। प्रशासनिक अधिकारी को सभी लोगों को बराबर तौलना व न्याय करना मुश्किल होता है। पक्ष हो या विपक्ष, किसी जाति का व्यक्ति हो, लेकिन इंस्पेक्टर किसी को निराश नहीं करते थे। बल्कि न्याय की बात करते थे। कोई भी शिकायत लेकर आए तो मित्रवत व्यवहार करते हुए समस्या का त्वरित निस्तारण करते हैं। किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करते हैं। उनकी यही कार्यशैली, यही अंदाज लोगों को भा गया। विदाई समारोह के दौरान थाने के समस्त स्टाफ, पत्रकार व कस्बे के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव