बरेली। भारतीय जनता पार्टी ने सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय पर 41वां स्थापना दिवस मनाया। स्थापना दिवस के मौकेपर प्रधानमंत्री मोदी ने ऑनलाइन एलसीडी स्क्रीन के जरिए भाजपाइयों से वार्ता की। जिसमे पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताने के साथ साथ नागरिकता कानून को लेकर अफवाह फैला रहे लोगो का कटाक्ष करते हुए भाजपाइयों से लोगों के बीच जाकर भाजपा की नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने की अपील की। पार्टी कार्यालय में महानगर अध्यक्ष डा.केएम अरोड़ा ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से पीएम मोदी के कार्यो की सराहना करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। प्रत्येक मंडल के बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं से भाजपा की उपलब्ध्यिों के बारे में जन जन तक पहुंचाने के साथ ही जनता की समस्याओं का निराकरण कराने पर जोर दिया। खादी ग्रामोधोग के महानगर प्रभारी व दर्जा राज्यमंत्री गोपाल अंजन ने कहा कि स्थापना काल से लेकर वर्तमान समय तक पार्टी नित नए आयाम गढ़ती रही है। वर्तमान समय में देश में बीजेपी के अगुवाई वाली एनडीए सरकार है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए प्रखंड के गांव-गांव, टोला-टोला जाकर पार्टी के विचारों से लोगो को अवगत कराने की बात भी कही। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डा. केएम अरोड़ा, अमरीश कठेरिया, शिशुपाल कठेरिया, महानगर महामंत्री त्रप्ति गुप्ता, महानगर उपाध्यक्ष अरूण कश्यप आदि मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव