कैंट मे भटक रही आत्मा का वीडियो वायरल, वीडियो मे महिला के गायब होने के चर्चे

बरेली। इन दिनों कैंट में एक आत्मा के भटकने की चर्चा खूब जोरों पर हैं। लोग आत्मा को देखने के साथ ही रोजाना नई-नई कहानियां सुना रहे हैं। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला देखते देखते अचानक गायब हो जाती है। दावा किया जा रहा है कि यह वही आत्मा है, जो लोगों को इन दिनों परेशान किए हुए है। कैंट के सदर बाजार मदारी पुलिया से गोल मार्केट जाने वाली रोड पर एक स्कूल के पास रोज रात में एक आत्मा का घूमना बताया जा रहा है। जिसको लेकर आजकल तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोग आत्मा दिखने की नई नई कहानियां बता रहे हैं। आत्मा दिखने के साथ ही अब उसका वीडियो भी वायरल होना शुरू हो गया है। वायरल हो रही वीडियो को आत्मा का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक महिला टहलती हुई दिखाई दे रही है। जिसको देखकर एक कुत्तों का झुंड उसे घेरने की कोशिश करता है लेकिन वीडियो में दिखने वाली महिला बिना उनसे डरे आराम से रोड पर घूमती हुई दिखाई दे रही है और कुछ दूर जाकर वह अचानक गायब हो जाती है। यह वीडियो वहीं के रहने वाले एक युवक द्वारा बनाया हुआ बताया जा रहा है। जो इन दिनों क्षेत्र के स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुपों में खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र के रहने वाले पुराने लोग भी इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि काफी साल पहले वहां एक आत्मा रहती थी जो अचानक से चली गई थी। बताया जा रहा है कि यह वही आत्मा हो सकती है जो कई साल पहले यहां भटकती थी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *