Breaking News

विदाई के 24 घंटे बाद ही नवव‍िवाह‍िता की रहस्यमय हालात में मौत, लगाया हत्या का आरोप

बरेली। बदायूं जिले में तीन द‍िन पहले ही शादी के बाद व‍िदा होकर ससुराल गई श‍िवानी गुप्‍ता की रहस्‍यमय हालत मे मौत हो गई। श‍िवानी सीन‍ियर फोटो जर्नल‍िस्‍ट अशोक गुप्‍ता की बेटी थी। नवव‍िवाह‍िता की मौत के बाद ससुराली बदायूं में अपनेेेे मकान और दुकान पर ताला डालकर फरार हो गए है। बरेली से बदायूं पहुंचे मायके वालों ने बेटी की हत्‍या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। जानकारी के मुताबिक शहर के मोहल्‍ला ब‍िहारीपुर कसगरान के रहने वाले सीन‍ियर फोटो जर्नल‍िस्‍ट अशोक गुप्‍ता की बेटी श‍िवानी गुप्‍ता की शादी दो दिन पहले 25 नवंबर बुधवार को धूमधाम से बदायूं के मोहल्‍ला चौधरी सराय न‍िवासी क‍िराना व्‍यापारी सुभाष चंंद्र साहू के बेटे नवनीत साहू के साथ हुई थी।अशोक गुप्‍ता ने वैवाह‍िक कार्यक्रम बदायूं की साहू धर्मशाला गोपी चौक में संपन्न हुई थी। गुरुवार की सुबह बेटी श‍िवानी व‍िदा होकर ससुराल गई थी। मायके पक्ष के लोग जब बेटी की ससुराल पहुंचे तो मकान और दुकान पर ताले पड़े म‍िले। ससुराली शव छोड़कर फरार हो गए। दो द‍िन पहले ही शादी के बाद ससुराल गई पत्रकार अशोक गुप्‍ता की बेटी की मौत कैसे हुई, इसे लेकर पुल‍िस तुरंत कुछ बताने की स्‍थ‍ित‍ि में नही है। मायके वालों ने कथ‍ित रूप से पत‍ि और उसके घरवालों पर श‍िवानी की हत्‍या के आरोप लगाते हुए कार्यवाही व गिरफ्तारी की मांग उठाई है। पुल‍िस अफसरों ने मामले मे कार्यबाही और रात में ही शव का पोस्‍टमार्टम कराने का भरोसा द‍िया है। पुल‍िस आरोपी ससुराल‍ियों की तलाश में भी जुट गई है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *