बरेली। नगर निगम में एक बार फिर कोरोना बम फट पड़ा है। करीब आधा दर्जन लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। जिसमें नगर निगम के एक अधिकारी के अलावा करीब तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है जबकि चार लोग सस्पेक्टेड पाए गए है। जिसके चलते नगर निगम में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं दो दिन के लिए संक्रमितो से संबंधित विभाग को बंद कर दिया गया है। नगर निगम के लेखा विभाग के एक अधिकारी व एक महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वही जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र कार्यालय का मेन ऑपरेटर को भी कोरोना संक्रमण हो गया है। वही सूत्रों की मानें तो चार लोग सस्पेक्टेड पाए गए है। जिस कारण दो दिन के लिए दोनों विभागों के कार्यालयों को बंद कर दिया गया है। वहीं अचानक संक्रमित निकलने से नगर निगम अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक हड़कंप मचा हुआ है। नगर निगम का लेखा विभाग के सभी प्रकार के आय-व्यय से संबंधित कार्य होते है। यही ठेकेदार से लेकर तनख्वाह बनाने तक का कार्य इस विभाग में होता है। जिस कारण अब लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। जिन महिला मैडम को कोरोना संक्रमण हुआ है। उनको लेकर नगर निगम में चर्चा है कि वह नैनीताल घूमने गई थी। वहां से आने के बाद जब उन्होंने कोरोना की जांच कराई तो कोरोना संक्रमित पाई गई।।
बरेली से कपिल यादव