आशा महेश हिंगड़ ट्रस्ट के सौजन्य से सेवाभारती बालसंस्कार केन्द्रों पर 64 जैकेट वितरित

राजस्थान-सादडी| आशा महेश हिंगड़ चेरिटेबल ट्रस्ट घाणेराव के सौजन्य से सेवाभारती सादड़ी के बालसंस्कार केन्द्र पर जैकेट वितरित किए गए।
सेवाभारती बालसंस्कार केन्द्र अम्बेडकर नगर ,भट्टा नगर एवम रेबारियों की ढाणी पर जरूरतमंद भैया बहनो को सर्दी के बचाव के लिए जैकेट वितरित किये गये। जिसमे तीनो प्रकल्पों पर 64 भैया बहनो को जैकेट दिये गये। इस दौरान सेवाभारती के प्रांत सहमंत्री विजयसिंह माली,सहजिला मंत्री दिनेश लुणिया, देसूरी तहसील मंत्री नारायण राईका व प्रकल्प प्रमुख पूजा बहन, प्रिया चौहान, जिनल आदि मौजूद थे।
पत्रकार दिनेश लूणिया सादड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *