झांसी। जिले के टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्र में खेत से जानवर भगने गया बुजुर्ग नदी में डूब गया। जिसका लगभग 24 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। बुजुर्ग के डूबने का लाइव वीडियो वहां मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बनाया है।
हुआ यूंकि झांसी जिले के टोड़ीफतेहपुर थानान्तर्गत ग्राम तुर्क लहचूरा निवासी राजाराम के खेत में अन्ना जानवर घुस गये। जिसे देख राजाराम ने जानवरों को भगाने का प्रयास किया। जानवरों को भगाते समय खेत के नजदीक से निकली नदी में अचानक वह डूब गया। यह देख वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन बचाया नहीं जा सका। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों में एक युवक ने उसके डूबने का वीडियो बना लिया। मऊरानीपुर क्षेत्राधिकारी के अनुसार बुजुर्ग का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से उसे खोजने का अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया गया है।
झाँसी से अमित जैन