आंवला, बरेली। बदायूं रोड की एक जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर के बाजार गंज घंटाघर निवासी अनूप अग्रवाल ने अनूप कुमार अग्रवाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उन्होंने तथा उनकी बहन राधा रानी ने ग्राम पनवड़िया क्षेत्र में 40 बीघा भूमि खरीदी थी। भू अभिलेखों पर वह बतौर संक्रमणीय भूमिधर अंकित हैं। भूमि पर कब्जा बना हुआ है। आरोप है कि विपक्षी गण उनकी भूमि पर कब्जा करने की नीयत रखते हैं। 25 अक्टूबर 2026 को बटाईदार ने फोन पर सूचना दी कि गाटा संख्या 182 व 183 में करीब 10 बीघा भूमि की मेड़ तोड़कर लाही की फसल बोने के इरादे से विपक्षी ने भूमि जोत दी है। वह जब खेत पर पहुंचा, तो पनवड़िया के सेंसर पाल, श्याम सिंह, भूरा, गुड्डू ने उनसे गाली गलौज करते हुए लात व डंडों से मारने लगे, जान से मार देने की नियत से जमीन पर गिरा लिया। शोर मचाने पर पड़ोस के काश्तकार ने बचाया। कोतवाल बीनू सिंह ने बताया कि इस मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।।
बरेली से कपिल यादव
