औद्योगिक विकास से क्षेत्र में बढ़ेगा रोजगार- ब्रजेश पाठक

रिठौरा, बरेली। बुधवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पिपरिया रामदयाल स्थित प्लाईवुड फैक्ट्री जेजी भार्गवी इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड का उद्घाटन करने पहुंचे। उद्घाटन समारोह के दौरान उपमुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर और फीता काटकर फैक्ट्री का शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने पूरी इंडस्ट्री परिसर का निरीक्षण किया और वहां स्थापित आधुनिक मशीनों व उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी ली। इस मौके पर फैक्ट्री मालिक रामगोपाल मिश्रा की सराहना करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ग्रामीण अंचलों में इस तरह की इंडस्ट्रीज के स्थापित होने से न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। इस मौके पर कैंट विधायक संजीव अग्रवाल, फैक्ट्री के निदेशक वरुण मिश्रा, रामगोपाल मिश्रा, लता मिश्रा, तान्या, रस्तोगी, शालिनी मिश्रा, कृष्ण गोपाल मिश्रा, पूनम मिश्रा, विमल अग्रवाल, विधायक राघवेंद्र शर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, भाजपा नेता प्रशांत पटेल, पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता समेत तमाम जनप्रतिनिधि और जनसमूह उपस्थित रहा। उपमुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कोई राजनीतिक भाषण नहीं दिया। भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रामगोपाल मिश्र और इंजीनियर वरुण कुमार मिश्रा ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, मेयर उमेश गौतम सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *