दो सुपर ओवर तक चला मुकाबला, फ्रेंड्स क्लब ने बरेली रॉयल को दी शिकस्त

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रबड़ फैक्ट्री कॉलोनी मैदान मे चल रहे चेयरमैन क्रिकेट कप में बुधवार को तीन मुकाबले खेले गए। दिन का सबसे रोमांचक मुकाबला बरेली रॉयल और फ्रेंड्स क्लब के बीच हुआ, जो दो सुपर ओवर तक खिंचा। पहले बल्लेबाजी करते हुए बरेली रॉयल ने 10 ओवर में 89 रन बनाए। जवाब में फ्रेंड्स क्लब भी 89 रन ही बना सकी और मैच टाई हो गया। पहला सुपर ओवर भी बराबरी पर छूटा। दूसरे सुपर ओवर में बरेली रॉयल ने छह रन बनाए, जबकि फ्रेंड्स क्लब ने सात रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में आयत ट्रेडर्स ने 10 ओवर में 102 रन बनाए। जवाब में केएस टीम 5.2 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। आयत ट्रेडर्स ने शानदार जीत हासिल की। तीसरे मैच में फहीम इलेवन ने 111 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवा क्लब की टीम 10 ओवर में 56 रन पर सिमट गई। फहीम इलेवन ने 55 रन से मुकाबला जीत लिया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *