बरेली- आज जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी की सयुक्त मासिक बैठक उपजा प्रेस क्लब पर सम्पन्न हुई ।बैठक की अध्यक्षता सयुक्त रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सखलैनी एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने करी।संचालन कांग्रेस प्रवकता पंडित राज शर्मा ने किया ।
बैठक में संगठनात्मक समन्वय को मजबूत करने, कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा आगामी समय में संगठन की गतिविधियों को प्रभावी बनाने, बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सखलैनी ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के लिए हम सभी लोगो को आपस में बेहतर समन्वय, आपसी तालमेल तथा युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढानी होगी।
साथ ही, जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और कांग्रेस की नीतियों एवं विचारधारा को आम जनता तक पहुँचाने के लिए मिलकर कार्य करना होगा तभी हम संगठन को जमीनी स्तर तक और अधिक शक्तिशाली बना सकेंगे वर्तमान समय में आज सभी विपक्षी दल कोई भी वैध व्यक्ति मतदाता बनने के अधिकार से वंचित ना रह जाए यह लड़ाई लड़ रहे हैं सभी पदाधिकारीयो को 24 अक्टूबर को अपने-अपने बूथो पर रहना है और नए वोटर बनवाने के साथ-साथ जिन वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं उनका भी पूरा सहयोग करना है आज लड़ाई सच और झूठ की हो रही है लेकिन हमेशा से सच्चाई ही जीती चली आई है विपक्ष के नेता माननीय राहुल गांधी जी इसी सच्चाई के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए यह लड़ाई लड़ रहे हैं ।
महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट ने कहा कि वोट सिर्फ एक अधिकार नहीं बल्कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है हर योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए जिससे वह स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से मतदान कर सके लेकिन आज मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा के लिए कार्य कर रहे हैं जिसकी परते लगातार खुल रही है वह पूरी तरह से निष्पक्ष नहीं हैं ।
पूर्व जिला पंचायत मीरगंज चेयरमैन इलियास अंसारी एवं पूर्व प्रत्याशी विधानसभा हाजी इस्लाम बब्बू ने कहा हमें अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदाता सूची की जांच के लिए जागरूक करना चाहिए ताकि सभी लोग अपना वोट चेक करें और अगर उसमें कोई कमी है तो उसको तुरंत सही करवाये कांग्रेस पार्टी स बार वोट की ताकत से ही सरकार को बदलेंगी ।
बैठक में उपस्थित लोगो मे ईलयास अंसारी, ईसलाम बब्बू, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, मुजामिल रजा एडवोकेट ,पंडित राज शर्मा, जिया उर रहमान, जुनैद हसन एडवोकेट, सुरेश बालमीकि, मुकेश बाल्मिकी, सुरेश दिवाकर, प्रोसेसर यशपाल आर्य, रमेश चन्द्र श्रीवास्तव, नरेंद्र यादव , नजमी खान जोया ,मुदित प्रताप सिंह, उल्फत सिंह कठेरिया, कमरूददीन सैफी , सरफराज बेग , आदर्श गुप्ता लिटिल, मो जकी , एम के धोष , मनोज कुमार, प्रवीन शर्मा, सुनील सक्सेना, पूजा दिवाकर , जीशान अफरीदी, दत्त राम गंगवार, गुडडू खान , राम भरोसे लाल मौसम , अनिल देव शर्मा, आमिर खान , आदि उपस्थित रहें ।
— बरेली से तकी रज़ा
