बरेली। यूपी मे विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव को मतदान शुक्रवार को होगा। खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की पांच व खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटों पर चुनाव होगा। कुल 14.18 लाख मतदाता 152 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। 72 जिलों में मतदान होगा। कानपुर नगर, कानपुर देहात व उन्नाव में मतदान नहीं होगा। शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव आयोग ने 11 प्रेक्षकों की तैनाती की है। मतदाता https://ceouttarpradesh.nic.in पर पोलिंग बूथ व क्रम संख्या जान सकेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा की ओर से मंडलायुक्तों व डीएम को निर्देश दिए हैं कि वह शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न कराएं। 1041 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 456 जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगा। विधान परिषद चुनाव के मतदान को लेकर शुक्रवार को बरेली में सभी स्कूल और कॉलेज में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी किए है। चुनाव मे मतदाता सूची में शामिल नाम में लिपिकीय त्रुटि के कारण होने वाली गलतियों के चलते किसी भी वोटर को मतदान से वंचित नहीं किया जाएगा। अगर लिपिकीय त्रुटि के चलते मतदान से रोका गया तो डीएम जिम्मेदार होंगे।।
— बरेली से कपिल यादव
