SSP ने 8 उपनिरीक्षकों के कंधों पर लगाए स्टार, निरीक्षक पद पर पदोन्नति की दी बधाई

बरेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की अध्यक्षता में 22 अक्टूबर को पुलिस लाइन में पिपिंग सेरेमनी आयोजित की गई। इस दौरान आठ उपनिरीक्षकों को निरीक्षक सशस्त्र पुलिस/दलनायक पद पर पदोन्नति मिलने पर उनके कंधों पर स्टार लगाकर शुभकामनाएं दी गईं।

SSP अनुराग आर्य ने पदोन्नत अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा से जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक यातायात मोहम्मद अकमल खान भी उपस्थित रहे।

— बरेली से तकी रज़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *