फरीदपुर मे अश्लील वीडियो दिखाकर छह साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे टॉफी दिलाने का झांसा देकर युवक बच्ची को घर ले गया और वहां अश्लील वीडियो दिखाकर रेप की कोशिश की। किसी तरह आरोपी के चुंगल से छूटकर बच्ची रोते हुए घर पहुंची। जानकारी पर परिवार वालों ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। फरीदपुर के एक गांव की 6 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोप है कि गावं का ही मौज्जिम बच्ची को टॉफी दिलाने का झांसा देकर अपने घर में ले गया। वहां उसने बच्ची को अपने मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो दिखाई। उसने बच्ची को चारपाई पर गिराकर जोर जबरदस्ती शुरू कर दी। तभी बच्ची चीखते हुए उसके चुंगल से छूटकर भाग निकली। घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग निकला। इसके बाद परिवार के लोग बच्ची को लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने आरोपी मौज्जिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर अमित पांडे ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *