चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ चित्र सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज अगरास में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें ब्लॉक फतेहगंज पश्चिमी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। विद्यार्थियों ने चित्रों और भाषण के माध्यम से अपने सपनों के भारत की परिकल्पना प्रस्तुत की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना रहे। उन्होंने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, प्रतिभागी छात्र-छात्राएं के साथ प्रधानाचार्य पियूष कुमार जसवीर सिंह, लक्ष्मण स्वरूप शर्मा, शेर सिंह, राजेश सक्सेना और गणमान्य लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *