आंवला, बरेली। उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के नेतृत्व में मनौना धाम पर रेलवे टिकट उपलब्ध कराए जाएंगे। आंवला में स्थित मनौना धाम पर श्रद्धालुओं के लिए रविवार को एक रेलवे हेल्प डेस्क का आयोजन रेल वन ऍप प्रचार के लिए किया गया। कामर्शियल टीम ने धाम पर टिकट काउंटर को सर्वे किया। महंत से टिकट काउंटर के संबंध में विस्तार से वार्ता की। रविवार को बरेली जंक्शन के वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक मोहम्मद इमरान चिश्ती ने खाटू श्याम (मनोना धाम) के महंत महाराज ओमेंद्र चौहान से मुलाकात की। मनौना धाम पर रेलवे हेल्प डेस्क काउंटर खोलने को विस्तार से चर्चा की गई। महन्त ने धाम पर रेलवे हेल्प डेस्क काउंटर खोलने की सहमति दे दी है। पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। रेलवे की ओर से फ्लैक्सी-पोस्टर प्रमोशन हेतु स्थापित किया गया। जिससे यहां पर आए श्रद्धालु रेलवे वन एप के माध्यम से अधिक से अधिक टिकट बना सकेंगे और एप को डाउनलोड कर सकेंगे। इमरान चिश्ती ने बताया, मनौना धाम पर प्रतिदिन 5000 हजार श्रद्धालु आते है।
बरेली से कपिल यादव
