राजस्थान/बाड़मेर- राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर निर्देशानुसार बाड़मेर न्यायक्षेत्र के चैहटन, गुड़मालानी, शिव और सेड़वा के ग्रामीण क्षेत्रों में 23 जुलाई से 12 अक्टूबर तक की अवधि के दौरान मोबाईल वैन के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। न्यायालय परिसर बाड़मेर से जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजिताभ आचार्य, न्यायाधीश मोटर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण नरेन्द्रसिंह मालावत, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुकेश कुमार, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सं. 02 मीनाक्षी मीणा , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,अंकुर अग्रवाल अति मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सं.01 श्रीमती करूणा शर्मा अति मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 02 श्रीमती शिल्पी बंसल न्यायिक मजिस्ट्रेट सुश्री ज्योति भट्ट अति न्यायिक मजिस्ट्रेट सं. 02 पूनम बेड़ा, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय सुश्री वैदानी सिंह राजपुरोहित, अधिवक्ता मेघाराम जाखड़, देवराज, मधुसूदन अग्रवाल, दीपक गोदारा, ममता कुमारी इत्यादि अधिवक्तागण, कर्मचारीगण एवं पक्षकारान की उपस्थिति में बाड़मेर मुख्यालय पर दिनांक 23 जुलाई से 12 अक्टूबर के लिए उक्त मोबाईल वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया।
उक्त वाहन के माध्यम से आगामी आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालतों एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जारी लोक कल्याणकारी योजनाओं का वाहन चालक श्रवणसिंह, अधिकार मित्र, जसराज कुमावत के द्वारा पेम्पलेट् वितरण कर वैन में वीडियो, चलचित्र दिखाकर एवं आडियो विजुअल के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
— राजस्थान से राजूचारण
