बरेली। सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन व लगातार अनुपस्थित रहने वाले सात पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सभी के विरुद्ध विभागीय जांच भी बैठाई गई है। पुलिस के अनुसार, क्योलड़िया में नियुक्त रिक्रूट आरक्षी पीयूष मोहन, थाना मीरगंज में तैनात रिक्रूट आरक्षी अनिल कुमार, डायल-112 में नियुक्त आरक्षी सगुन कुमार तथा थाना इज्जतनगर में तैनात आरक्षी विवेक धामा को स्वीकृत अवकाश समाप्त होने के बाद ड्यूटी पर वापस उपस्थित न होने और लगातार अनधिकृत रूप से गैरहाजिर रहने के आरोप में निलंबित किया गया है। इसी प्रकार रिजर्व पुलिस लाइन में नियुक्त आरक्षी सौरभ कुमार को निर्धारित ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने तथा कुक विक्की कश्यप को ड्यूटी पर बुलाए जाने के बावजूद आने से इंकार कर लगातार गैरहाजिर रहने के कारण निलंबन की कार्रवाई की गई है। वही पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी अजय कुमार को बिना अनुमति पाडकास्ट, इंटरव्यू रिकार्ड कर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप मे निलंबित किया गया है। एसएसपी ने इन आरोपों को गंभीरता से लेकर इन सभी को निलंबित कर दिया है।।
बरेली से कपिल यादव
