बरेली मे मौसम का यू-टर्न: भीषण उमस के बीच जारी किया ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटे भारी

बरेली। भीषण उमस और गर्मी से बेहाल शहरवासियों के लिए शनिवार का दिन राहत लेकर आया। मानसून के एक बार फिर सक्रिय होने से जिले के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सुबह से ही शुरू हुई रिमझिम और रुक-रुक कर हुई वर्षा का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसका जनजीवन पर स्पष्ट असर दिखा। सड़कों पर निकलने वाले लोग छतरियों और रेनकोट का सहारा लेते नजर आए जबकि कई लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों के छज्जों के नीचे खड़े होकर मौसम के थमने का इंतजार करते दिखे। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों का आरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में जिले के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी वर्षा दर्ज की गई, जिसमें आंवला में 3.6 मिमी, बहेड़ी में 3 मिमी, फरीदपुर में 2 मिमी और बरेली शहर में 2.2 मिलीमीटर वर्षा हुई। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *