एसडीएम ने कटान रोकने के कार्यों का किया निरीक्षण, लॉन्चिंग एप्रन का लिया जायजा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज। रामगंगा और बहगुल नदी से कटान रोकने के लिए सात सौ मीटर पर 204.02 और 228.27 लाख रुपए से कटान निरोधक कार्य कराया गया है। जिसका एसडीएम निधि शुक्ला ने स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। गौरतलब हो कि स्थानीय तहसील के गांव गौतारा मे रामगंगा कटान से राहत दिलाने के लिए 300 मीटर और बहगुल नदी से गांव हैदरगंज में 400 मीटर लंबाई पर पत्थर की स्लोप पिचिंग और और लांचिंग एप्रॉन बनाने का कार्य किया गया है। शनिवार को एसडीएम निधि शुक्ला ने दोनों कटान निरोधक कार्य की परियोजनाओं का गौतारा और हैदरगंज पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया इस मौके पर बाढ़ खण्ड, सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर पंकज कुमार और रवि शर्मा दोनों ने मौजूद रहकर परियोजनाओं संबंधी एसडीएम को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विगत वर्षों से होते रहे भूमि और मकानों के कटान की इस कार्य से रोकथाम होगी। और इन गांवों के हजारों ग्रामीणों के मकान और खेत सुरक्षित हो जाएंगे। पौधारोपण महायज्ञ होगा : एसडीएम निधि शुक्ला ने ठिरिया खेतल में पौधरोपण महायज्ञ स्थल का निरीक्षण किया। एसडीएम ने मौके पर सफाई एवं रोपे जाने वाले पौधों की उपलब्धता की जांच की। मौके पर लेखपाल, रोजगार सेवक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *