संचारी अभियान का शुभारंभ, स्वास्थ्य कर्मियों को दिलाई शपथ

फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, बरेली। एक से 31 जुलाई तक जनपद सहित पूरे प्रदेश मे चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान के क्रम मे बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संचित शर्मा ने स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों को शपथ दिलाकर किया। डॉ. संचित शर्मा ने कहा कि अभियान का उद्देश्य डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, स्क्रब टाइफस सहित अन्य संचारी रोगों के प्रति लोगों मे जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित पेयजल का उपयोग करने, जलभराव रोकने और व्यक्तिगत साफ-सफाई अपनाने से इन बीमारियों से प्रभावी बचाव किया जा सकता है। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की कि वे गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करें, ताकि अभियान का अधिकतम लाभ आमजन तक पहुंच सके। इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली, प्रशांत (पीएसआई इंडिया), एचईओ राजीव शर्मा, बीएचडब्ल्यू आकाश सक्सेना, एलटी हरीश, बीपीएम, एसटीएलएस, एसटीएस, फार्मासिस्ट, आशा कार्यकर्ता एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे। वही मीरगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार शाम 4 बजे संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने हरी झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के साथ ही अस्पताल परिसर में अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर सेफ्टी मॉकड्रिल भी आयोजित की गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर व डॉ. रोहन दिवाकर ने लोगों से संचारी रोगों से बचाव की अपील की। उन्होंने सलाह दी कि मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए पूरे बाजू के कपड़े पहनें, मच्छरदानी का नियमित उपयोग करे। इस अवसर पर सीएचसी के डॉ. मेहुल कुमार, बीपीएम पुनीत कुमार सक्सेना, धनेश्वर गिरी, संदीप कटियार, हेमलता, विनय पाल सिंह, स्टाफ नर्स, वार्ड बॉय एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *