बरेली – गर्मियों की छुट्टी के बाद सरकार के फरमान पर आज मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषद विद्यालय खोले गए लगभग 27 दिन के अवकाश के बाद विद्यालय जब खुले गए लगभग स्थित एक जैसी रही विद्यालय का परिसर कूड़े से भरा हुआ. कक्षा कक्ष में भारी गंदगी आए हुए आंधी तूफान के कारण पानी के टैंक टूटे हुए ऐसी स्थिति लगभग सभी ग्रामीण विद्यालय में देखी गई जनगणना के कार्य में कभी-कभी जिन शिक्षको द्वारा विद्यालय खोलकर काम किया गया वहां थोड़ी गनीमत रही वहां विद्यालय के प्रसार में लगे हुए पेड़ पौधों पर भी पानी लगा दिया गया जिससे की हरियाली बनी हुई थी आज ऐसा ही नजर कंपोजिट विद्यालय jogither में देखने को मिला. गंदगी का अंबार देखते ही बनता था विद्यालय के प्रधानाध्यापक राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक लाल बहादुर गंगवार ने बताया सभी अध्यापक समय से विद्यालय पहुंच गए लेकिन बच्चे बहुत कम संख्या में आए अध्यापकों को गांव में घूमते हुए बच्चों को लाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी देखा गया अधिकतर बच्चे ननिहालकी मौज कर रहे हैं. सभी अध्यापकों ने उनके माता-पिता को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया कुल मिलाकर आज विद्यालय की साफ सफाई स्वच्छता का दिन था इस कार्य में सफाई कर्मी रसोईया और सभी अध्यापक तन्मयता के साथ लगे रहे. विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा स्कूल के समस्त स्टाफ चरण सिंह गौरव गंगवार रमेश सागर नीलम सक्सेना रेनू गंगवार बेबी समोसम मोहन सिंह रुचि दिवाकर रिंपल सिंह आदि ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया
गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले बेसिक शिक्षा के स्कूल: पहले दिन साफ सफाई में जुटे शिक्षक
