किसानों की समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को सौपा ज्ञापन

बरेली। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। शनिवार को रोहिलखंड अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी ने किसानों की विभिन्न समस्याओं एवं वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में खाद की समस्या एवं पानी की समस्या एवं बिजली की समस्या और किसानों की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे हटवाने एवं किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान करने और केसर शुगर मिल की 90 करोड़ की जमीन जो 28 करोड़ मे नीलाम की गई है। उस जमीन की नीलामी प्रक्रिया को रद्द कर नीलामी प्रक्रिया को दोबारा शुरू करायें जाने के संबंध मे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। ज्ञापन देने वालों में इमरान अली खान, ठाकुर राजन सिंह, डॉ मुदित प्रताप सिंह, कृष्ण चंद्र शर्मा, शेखर ठाकुर, विश्वजीत सिंह, मुकेश पांडे, मुन्ना अली, राहिल खां, प्रेमपाल यदुवंशी, राकेश गंगवार, विनोद पटेल, वीरेंद्र कुमार, अजय रावत, अंकित सिंह आदि पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *