चालक को झपकी आने से खाई में उतरी से रोडवेज बस, छह यात्री घायल

मीरगंज, बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के नल नगरिया गांव से आगे प्राइमरी स्कूल गूला के पास शनिवार दोपहर चालक को झपकी आने से बरेली डिपो की बस खाई में उतर गई। हादसे में फरीदपुर और रामपुर के छह यात्री घायल हो गए। चालक-परिचालक हादसे के बाद भाग गए। राहगीरों ने घायलों को बस से निकाला। पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये इलाज को सीएचसी भेजा। पुलिस के मुताबिक बरेली डिपो की बस यूपी 78 एफटी 9029 शनिवार दोपहर मुरादाबाद से बरेली जा रही थी। नल नगरिया से आगे प्राइमरी स्कूल गूला के पास पहुंचने पर चालक को झपकी आ गई, जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। चालक-परिचालक मौके से भाग गए। बस मे सवार 30 यात्रियों में से फरीदपुर निवासी अमान (16), आदिल (56), हीरा (20) व फरहाना (54) और रामपुर के सराय गेट निवासी फरमान खां (57) व आसमा (57) घायल हो गए। अन्य यात्री बस से कूदकर निकल गए। थोड़ी देर में वहां राहगीरों की भीड़ लग गई। कुछ राहगीरों ने घायलों को बस से निकाला। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनको अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना किया गया। मामूली चोटिल यात्री बिना उपचार के लिए गंतव्य के लिए निकल गए। प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बस को कब्जे में ले लिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *