शाही मे संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

शाही, बरेली। जनपद के थाना शाही क्षेत्र के गांव खरसैनी मे सोमवार को दोपहर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। खरसैनी निवासी सोनम उर्फ आरती (21) घर के अंदर मृत मिली। दो साल पहले सोनम का विवाह सुनील से हुआ था। उसका मायका थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव माधोपुर में है। सोनम का एक साल का बेटा है। मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में गले पर फंदे का कोई निशान नहीं मिला। सीओ मीरगंज और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *