बरेली के दिनेश गोयल फिर बने आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उद्यमियों में खुशी की लहर

बरेली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के आगामी कार्यकाल 2026-27 के लिए बरेली के उद्योगपति दिनेश गोयल को एक बार फिर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक शनिवार को लखनऊ में आयोजित हुई, जिसमें वर्ष 2026-27 के लिए संगठन की नई कार्यकारिणी के निर्वाचन परिणाम घोषित किए गए।दिनेश गोयल के दोबारा अध्यक्ष निर्वाचित होने पर प्रदेश भर के उद्यमियों ने खुशी व्यक्त की। दिनेश गोयल ने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी औद्योगिक प्रदेश बनाने के लिए आईआईए लगातार काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि नए उद्योगों की स्थापना, निवेश को बढ़ावा, रोजगार सृजन और औद्योगिक आधारभूत संरचना के विकास को गति देना संगठन की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और आईआईए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करती रहेगी। आईआईए बरेली चैप्टर के चेयरमैन मयूर धीरवानी, सचिव रजत मेहरोत्रा, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता, सीईसी सदस्य विमल रिवाड़ी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज गोयल, राष्ट्रीय सचिव तनुज भसीन, मंडलीय सचिव मनोज पंजाबी बधाई दी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *