रुहेलखंड के अध्यक्ष बने अरुण राठी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष चौ. हरिनाम सिंह वर्मा की संस्तुति पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा ने अरुण सिंह राठी को संगठन का रुहेलखंड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। नवनियुक्त क्षेत्र अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए किसानों के हितों के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे। अरुण राठी को मुरादाबाद जिलाध्यक्ष सतीश चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष अंकुर चौधरी, सत्येंद्र गंगवार, ठाकुर राजन सिंह, फुरकान खान, सुदेश मिश्रा आदि ने बधाई दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *