केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर मलिन बस्तियों मे चलेगा विशेष सफाई अभियान

बरेली। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर नगर निगम विशेष सफाई अभियान चलाने जा रहा है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए हैं। नगर निगम सीमा क्षेत्र की 89 मलिन बस्तियों में जनता के साथ संवाद और शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और आमजन के जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को प्रदर्शित करने के लिए व्यापक जनसंपर्क और जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। नगर निगम ने मलिन बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाने की जिम्मेदारी ली है। अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय का कहना है कि नगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे निर्धारित रोस्टर के अनुसार अपने-अपने क्षेत्रों की मलिन बस्तियों में संबंधित पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान को सफल बनाएं।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *