युवक की गला दबाकर हुई थी हत्या, पोस्टमार्टम में खुलासा

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। थाना क्षेत्र के गांव ठिरिया खेतल मे बहगुल नदी मे डूबे युवक का शव दूसरे दिन नदी मे उतराता मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। गांव उनासी निवासी अजय पुत्र श्याम सिंह (30) बुधवार सुबह फतेहगंज पश्चिमी कस्बा के मोहल्ला नौगवां निवासी अपने साथी रामभजन के साथ बहगुल नदी पर गया था। उसके बाद अजय घर नहीं लौटा। उसके साथी राम भजन ने नहाते समय अजय के नदी मे डूबने की सूचना दी थी। सूचना पर बुधवार को परिजन ग्रामीणों के साथ नदी पर पहुंच कर अजय को तलाश कर रहे थे। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, फायर बिग्रेड की मीरगंज व परसाखेड़ा से टीमें एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर अजय को नदी में तलाश कर रही थी। गुरुवार को नदी किनारे उसका शव नदी मे तैरता ग्रामीणों को मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया था। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। ग्रामीणों ने बताया अजय पेंटिंग का कार्य करता था। उसके परिवार मे पत्नी विमलेश, बेटा सक्षम और बेटी साक्षी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वही अजय की हत्याकर शव नदी मे फेंका गया था। पोस्टमार्टम में उसकी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि होने से मामले मे नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम मे अजय के पेट मे पानी नही मिला। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार का कहना ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नही हुई है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *