बरेली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की ओर से 31 मई को बरेली में प्रदेश स्तरीय युवा व्यापारी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। पीलीभीत बाईपास रोड स्थित एक निजी रिजॉर्ट में सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक पांच सत्रों में चलने वाले इस शिविर में प्रदेशभर से करीब 400 युवा प्रतिनिधि भाग लेंगे। शाम 5 बजे प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा युवा प्रांतीय पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता और महानगर महामंत्री राजेश जसोरिया ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघी, अति विशिष्ट अतिथि वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार तथा विशिष्ट अतिथि विधायक संजीव कुमार और डॉ. राघवेंद्र शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रम में सभी तहसील, टाउन एरिया व महानगर की ट्रेड एसोसिएशन इकाइयों के लगभग 2500 पदाधिकारियों का समागम होगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में बरेली का नाम रोशन करने वाले पांच गणमान्य लोगों को भामाशाह सम्मान दिया जाएगा। इतना ही नहीं एक जून को सुनील सिंघी उद्यमियों से मिलेंगे और राजश्री मेडिकल कॉलेज में छात्रों को संबोधित करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे आईएमए हाल में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।।
बरेली से कपिल यादव
