बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। गुरुवार की देर शाम सड़क हादसे मे गांव सोरहा के युवक कृष्णपाल की मौत हो गई। पुलिस ने शब को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज था। शुक्रवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय थाना के गांव सोरहा निवासी 20 वर्षीय कृष्णपाल अपने किसी साथी के साथ गुरुवार की देर शाम बाइक से एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने जादोपुर जा रहे थे। थाना भोजीपुरा के धौराटांडा से नैनीताल हाइवे को जाने वाले रोड पर एक राइस मिल के पास अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से बरेली निजी अस्पताल भेज दिया। जहां डॉ ने कृष्णपाल को मृत घोषित कर दिया जबकि उनका साथी घायल है। थाना भोजीपुरा पुलिस ने शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार दोपहर के बाद जब शव गांव सोरहा पहुंचा तो परिजनों मे कोहराम मच गया। युवक की शादी नही हुई है।परिजनों का रोते रोते बुरा हाल है।कृष्णपाल बाइक चलाते समय हेलमेट नही पहने हुए थे। टक्कर मारने वाला ट्रक फरार हो गया।।
बरेली से कपिल यादव
