बरेली। जनपद के थाना कोतवाली पुलिस ने आधी रात को मोती पार्क में दबिश देकर छह जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है। कोतवाली इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि बुधवार देर रात मोती पार्क में जुआ का भंडाफोड़ किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में बड़ी बमनपुरी निवासी हर्षित रस्तौगी, गढ़ैया निवासी श्रवण कुमार, सीताराम कूंचा बड़ा बाजार निवासी अंकित मेहरा, दर्जी चौक बड़ा बाजार निवासी अनुराग कपूर, बड़ी बमनपुरी निवासी अनिकेत देवल और नितीश सिंघल हैं। पुलिस ने जुआ की फड़ से 22800 रुपये और आरोपियों की तलाशी में 61सौ रुपये बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत कार्रवाई की गई है।।
बरेली से कपिल यादव
