परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे दो शिक्षकों को ट्रक ने कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे डीएलएड परीक्षा में ड्यूटी करने जा रहे बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षकों की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। बरेली निवासी दोनों शिक्षक पंकज कुमार यादव (28) व प्रमोद यादव (30) फरीदपुर के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज मे लगी ड्यूटी पर जा रहे थे। बरेली सीतापुर नेशनल हाईवे पर फरीदपुर टोल प्लाजा के समीप हादसा हो गया। जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। शहर के थाना कोतवाली के सिविल लाइंस स्टेशन राठौर अस्पताल के सामने निवासी शिक्षक पंकज कुमार यादव व इज्जतनगर थाना क्षेत्र के मुंशीनगर निवासी प्रमोद यादव फरीदपुर क्षेत्र के लौंगपुर गांव के जूनियर हाईस्कूल मे तैनात थे। 13 मई से 15 मई तक हो रही डीएलएड परीक्षा मे उनकी ड्यूटी फरीदपुर कस्बे के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में लगाई गई थी। शुक्रवार परीक्षा के आखिरी दिन सुबह 10 बजे से डीएलएड का पेपर शुरू हुआ। डीएलएड के पेपर मे ड्यूटी पर बरेली से दोनों बाइक से कॉलेज जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे बरेली सीतापुर नेशनल हाईवे पर फरीदपुर टोल प्लाजा के पास बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही घोडा बुग्गी से टकरा गई।और वह दोनों गिर गए। तभी ट्रक चालक उन्हें रौंदता हुआ ट्रक मौके से लेकर भाग गया। दोनों शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर आई पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वही हाइवे पर साइड से वाहन यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रही।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *