शादी समारोह मे गए युवक का शव मिलने से मची सनसनी, हत्या की आशंका

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा व थाना क्षेत्र मे शादी समारोह में शामिल गए युवक का शव पुलिस ने किया बरामद किया। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। शव मिट्टी मे सना है। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच की। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के ग्राम मुड़िया चेतराम निवासी आदेश मिश्रा (50) बॉडीलाल आइसक्रीम फैक्ट्री परसाखेड़ा में नौकरी करते हैं। गुरुवार को ड्यूटी से घर लौटने के बाद वह अपने सहकर्मी प्रदीप शर्मा की बहन की शादी में शामिल होने गांव के चार लोगों के साथ कस्बा स्थित चिराग पैलेस में गए। आकाश के मुताबिक रात में वह वहीं रुके थे। लेकिन सुबह घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने उनको तलाश किया। शुक्रवार की शाम लगभग 5.00 बजे ग्राम मंड़ौली से शंखा पुल को जाने वाले खड़ंजे पर आदेश मिश्रा का शव पड़ा मिला। बेटे आकाश मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस ने जांच की। फील्ड यूनिट टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए। शव मिट्टी में सना था। कपड़े फटे हैं। मौके के हालात से लोग मृत्यु से पूर्व मृतक द्वारा संघर्ष करने का अनुमान लगा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। थाना प्रभारी प्रयागराज सिंह ने बताया मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। परिजनों ने किसी से रंजिश भी नहीं बताई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा। पीएम के आधार पर कार्रवाई की जायेगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *