तीन दिन मे डायट के आवास खाली करने का नोटिस

फरीदपुर, बरेली। तहसीलदार की जांच रिपोर्ट जाने के बाद मे जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्य ने आवासों मे रह रहे 16 लोगों को नोटिस जारी किए है। उन्हें तीन दिन मे आवास खाली करने का समय दिया है। आवास खाली न करने पर मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही किराया वसूलने की चेतावनी दी गई है। फरीदपुर के जिला एवं शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के सरकारी आवासों पर कई सालों से बाहरी लोग कब्जा जमाए हुए थे। संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों ने डायट के आवासों पर बाहरी लोगों का कब्जा होने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। उन्होंने डायट में रह रही कस्तूरबा की छात्रावास की बच्चियों को बाहरी लोगों से खतरा बताया। डीएम ने डायट प्राचार्य से रिपोर्ट मांगी। जिसके बाद उन्होंने फरीदपुर एसडीएम को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। एसडीएम ने तहसीलदार के निर्देशन में जांच कमेटी गठित की। तहसीलदार प्रशांत अवस्थी ने टीम के साथ मौके पर सत्यापन किया। डायट के 16 आवासों पर बाहरी लोगों का कब्जा पाया गया। जबकि एक आवास पर चकबंदी कार्यालय खुला हुआ था। तहसीलदार ने अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपी। रिपोर्ट जाते ही डीएम ने डायट प्राचार्य को कार्रवाई के निर्देश दिए। डायट पर प्राचार्य ने बताया कि आवासों मे रह रहे गए 16 लोगों को नोटिस दिए गए है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *