सैफनी मे अनियमितताओं पर फतेहगंज पश्चिमी ईओ को नोटिस जारी

बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। रामपुर की नगर पंचायत सैफनी में सभासदों की शिकायत पर शासन ने चेयरमैन फैजान खान और तत्कालीन ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर को नोटिस जारी किया गया है। पुष्पेंद्र सिंह राठौर फिलहाल फतेहगंज पश्चिमी के ईओ है। सभासद चंद्रपाल आदि ने 19 जनवरी को मुरादाबाद मंडलायुक्त से नगर पंचायत के विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की थी। त्रिस्तरीय टीम ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। आयुक्त ने 16 फरवरी को इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी थी। रिपोर्ट के आधार पर शासन के विशेष सचिव सत्य प्रकाश पटेल ने चेयरमैन फैजान, तत्कालीन ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर और लिपिक सहित अन्य कर्मियों के खिलाफ नोटिस जरी किए हैं। नोटिस का जवाब मिलने पर चेयरमैन व ईओ पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। ईओ पुष्पेंद्र सिंह राठौर का फतेहगंज पश्चिमी में भी अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर भाजपा नेता आशीष अग्रवाल से विवाद चल रहा है। यह पूरा मामला भी शासन के पास विचाराधीन है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *