मीरगंज, बरेली। भाखड़ा नदी पर सिंधौली नरखेड़ा घाट पर दीर्घ सेतु एवं पहुंच मार्ग के निर्माण को सांसद एवं विधायक ने भमि पूजन का शिलान्यास किया। सेतु निगम द्वारा गांव नरखेड़ा में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम मे सांसद छत्रपाल गंगवार एवं विधायक डा. डीसी वर्मा ने भाखड़ा नदी पर नरखेड़ा सिंधौली घाट पर 14.81 करोड़ रुपयों की लागत से दीर्घ सेतु, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का पूजन व नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। उल्लेखनीय है प्रदेश सरकार ने विधायक की पैरवी पर गत दिनों पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण को पहली किश्त में 518.53 लाख रुपए निर्माण एजेंसी को जारी किए थे। पुल का निर्माण सेतु निगम द्वारा किया जा रहा है। शिलान्यास में सांसद ने कहा गांवों के विकास को पहली जुलाई से ग्राम पंचायतों को ज्यादा धनराशि केंद्र द्वारा दी जायेगी। विधायक ने कहाकि सरकार ने नरखेड़ा सिंधौली घाट पर पुल निर्माण को मार्च माह में धनराशि जारी कर थी। मार्च में ही मनकरी श्यामपुर में दोजोड़ा नदी पर पैंटून पुल निर्माण को सरकार ने राशि दी। पैंटून पुल बन चुका है। आनंदपुर से मिर्जापुर तक रोड का चौड़ीकरण हो रहा है। क्षेत्र में कोई बड़ा काम बचा है तो ग्रामीण बेझिझक बताएं। पुल बनने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों का जुड़ाव सीधा ब्लाक मुख्यालय एवं तहसील मुख्यालय से जुड़ जायेंगे। शिलांयास कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख गोपाल कृष्ण, केपी राना, अनुरोध सिंह एवं सेतु निगम के अधिकारी मौजूद रहे।।
बरेली से कपिल यादव
