दबंग कलेक्टर साहब जलापूर्ति व्यवस्थाओं और अस्पतालों के बाद  विधुत विभाग के ढर्रे पर करें कृपादृष्टि

राजस्थान/बाड़मेर- बाड़मेर जिले में भीषण गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की शिकायतों का निस्तारण कैसे होगा जबकि अधिकारी स्वयं ही शिकायतकर्ताओं का मोबाइल फोन तक नहीं उठाते हैं , जिम्मेदारी निभाने के लिए अधिकारी और उनके मोबाइल फोन नंबरों को प्रतिवर्ष उपभोक्ताओं को उपलब्ध करवाया जाता है लेकिन विधुत विभाग में उपभोक्ताओं को भी पता है कैसे विधुत आपूर्ति होगी इस ढर्रे को सुधारने के लिए कठोर कार्यवाही होनी चाहिए ताकि कोई भी लापरवाही बरतने पर सीधे बाड़मेर जिले से ही विदाई तय ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिले।

भीषण गर्मी के दौरान निर्बाध एवं सुचारू विद्युतापूर्ति सुनिश्चित करने तथा विद्युत संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए जोधपुर डिस्कॉम के बाड़मेर वृत्त ने उपभोक्ताओं के लिए विभिन्न स्तरों पर हेल्पलाइन एवं शिकायत निवारण व्यवस्था की है।

डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार मीणा ने बताया कि उपभोक्ता बिजली संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों को 24 घंटे विभिन्न माध्यमों से दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए जोधपुर डिस्कॉम कॉल सेंटर का टोल फ्री नंबर 1800-180-6045 जारी किया गया है। इसके अलावा निगम स्तर पर दूरभाष नंबर 0291-2741912, 0291-2741911 एवं 0291-274191 उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि आईवीआरएस सेवा के तहत 1912 नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। वहीं एसएमएस एवं व्हाट्सएप के माध्यम से 9413359064 नंबर पर संपर्क किया जा सकता हैं। जोधपुर संभाग स्तर पर 9414059048 नंबर तथा ई-मेल के जरिए भी शिकायतें भेजी जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विभागीय वेबसाइट एवं “विद्युत साथी” मोबाइल एप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि बाड़मेर वृत्त स्तर पर 24X7 नियंत्रण कक्ष के लिए 02982-223788, हेल्प डेस्क नंबर 9257031324 एवं 9257031325 जारी किए गए हैं। इसके अलावा उपखंड स्तर पर भी अलग-अलग हेल्पलाइन नंबर जारी कर शिकायतों के त्वरित समाधान की व्यवस्था की गई है। जिसमें बाड़मेर शहर प्रथम के लिए 9257031326, शहर द्वितीय 92570327, ग्रामीण 9257031328, भियाड़ 9257031334, सेड़वा 9257031337, आडेल 9257031342, मेहलू 9257031340, शिव 9257031332, बायतू 9257031316, चौहटन 9257031331, रामसर 9257031329 एवं गडरारोड़ के लिए 9257031330 हेल्प डेस्क नम्बर रहेगें। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे विद्युत संबंधी किसी भी समस्या की सूचना निर्धारित माध्यमों से तुरंत दर्ज करवाएं l ताकि समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

बाड़मेर कलेक्ट्रेट परिसर में भौलिये री कृपा मार्ग क्षेत्र की विधुत समस्याओं का समाधान करने की मांग पर राणमल खत्री अभियन्ता शहरी क्षेत्र प्रथम ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के इन्द्रा कालोनी, कलाकार कालोनी, भौलिये री कृपा मार्ग रोड़, कोजानियो का पाडा, श्रीयादे नगर ओर दानजी की होदी वीदासर बहुत बड़ा क्षेत्र होने के कारण करीबन दस हजार लोगों के लिए नये विधुत ट्रांसफार्मर्स लगवाकर सबसे बड़ी विधुत समस्याओं का समाधान किया गया था और आने वाले दो तीन दशकों तक कालोनी के लोगों को विद्युत समस्याओं के उतार चढ़ाव से निजात मिलेगी और इस क्षेत्र के आवासीय परिवारों के लिए भविष्य में बेहतर लाइफ लाइन साबित होगी इसके लिए और बेहतरीन सुधार कर रहे हैं ताकि विधुत उपभोक्ताओं को कोई भी मौसम के दौरान बिजली की अघोषित कटौती के लिए परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी‌।

— राजस्थान से राजूचारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *