बरेली। आंवला बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने बार-बेंच के समन्वय पर जोर दिया। तहसील सभागार मे हुए शपथ ग्रहण समारोह मे मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश ने पहले नव निर्वाचित अध्यक्ष अनेक पाल सिंह यादव एडवोकेट और महामंत्री अवनीश तिवारी एडवोकेट को और बाद में अन्य पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। जूनियर अधिवक्ता अपने सीनीयरों का सम्मान करें तो उन्हे सम्मान और ज्ञान दोनों मिलेंगे। बार-बेंच में समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि बार-बेंच का रिस्ता सम्मानजनक होना चाहिए, दोनों के समन्वय से एक अच्छे समाज का निर्माण होगा। अधिवक्ता वादकारों के हितों के वाहक है। उन्हें वादकारों के हितों को सर्वोच्च रखना चाहिए। अधिवक्ताओं के ड्रेस और एड्रेस पर भी बल दिया। सीजेएम बरेली और बार काउंसिल सदस्य श्रीश महलोत्रा एडवोकेट ने अधिवक्ताओं के हितों की बात कही। सिविल जज जूनियर डिवीजन प्रथम सिद्वांत यादव, एसडीएम विदुषी सिंह, बार एसो के अध्यक्ष अनेक पाल सिंह यादव, बरेली बार अध्यक्ष मनोज हरित, सीओ नितिन कुमार ने विचार व्यक्त किए। मंचासीन अपर सिविल जज कुनाल कुलभूषण, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा, चेयरमैन सय्यद आबिद अली, नायब तहसीलदार दीप्ति पाल, रजनीश श्रीवास्तव, बरेली महासचिव दीपक पाण्डेय, शशी कान्त तिवारी, चुनाव अधिकारी सुदेश शर्मा एडवोकेट, नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनेक पाल सिंह यादव तथा महामंत्री अवनीश तिवारी आदि रहे। पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ : अनेक पाल सिंह अध्यक्ष, अवनीश तिवारी एडवोकेट महासचिव, पद्म सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, राकेश शर्मा कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पंकज , संयुक्त सचिव प्रशासन राधा कृष्ण, संयुक्त सचिव प्रकाशन सौरभ कुमार शर्मा, संयुक्त कोषाध्यक्ष शना खान, आय व्यय निरीक्षक चन्द्रवती तथा कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण की। बार नव निर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण में जनपद न्यायाधीश प्रदीप कुमार सिंह ने 50 साल की प्रैक्टिस पूरी कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ता महेश तिवारी एडवोकेट का मालायें पहना कर सम्मान किया। महेश तिवारी एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष भी है। संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता निर्दोष चतुर्वेदी ने किया। बंकेश शर्मा, नेक पाल सिंह , ब्रजपाल सिंह , अगर पाल सिंह, रमाकांत, गंगा प्रसाद आदि ने स्वागत किया।।
बरेली से कपिल यादव
