पत्नी के हत्यारोपी फौजी ने कोर्ट में किया सरेंडर

बरेली। पत्नी की हत्या के बाद फरार चल रहे फौजी ने बुधवार को कोर्ट मे सरेंडर कर दिया। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। सुभाषनगर की वैष्णों धाम कॉलोनी में रहने वाली गीता देवी की 21 अप्रैल की दोपहर उनके घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मायके वालों ने उसके पति भारत यादव और उसके परिवार वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। भारत सिंह सेना में कार्यरत है और इन दिनों पंजाब के फिरोजपुर में तैनात है। जांच में सामने आया कि भारत सिंह के किसी महिला से प्रेम संबंध है। जिसके चलते योजनाबद्ध तरीके से वह 17 से 24 अप्रैल तक छुट्टी लेकर आया और गीता की हत्या करके फरार हो गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दी और सेना को भी सूचित किया। इस पर बुधवार को हत्यारोपी भारत सिंह यादव ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। इंस्पेक्टर सुभाषनगर सतीश कुमार नैन ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर हत्या के बारे में पूछताछ की जाएगी। वही दूसरी ओर गीता के मायके वालों ने इस वारदात में भारत की प्रेमिका की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए उसे भी गिरफ्तार करने की मांग की है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *