सपा कार्यालय मे खेलों में अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता किए सम्मानित

बरेली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बरेली का नाम रोशन करने वाले दिव्यांग व स्पेशल खिलाड़ियों को बुधवार को सपा कार्यालय पर सम्मानित किया गया। इस दौरान मलेशिया मे एशियाई एथलीट चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक विजेता रिदम शर्मा का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी का खेल और खिलाड़ियों से गहरा नाता रहा है। पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव कुश्ती के बहुत अच्छे खिलाड़ी थे। अखिलेश यादव भी खेल प्रेमी है। सपा सरकार के समय उन्होंने खेलों और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए बहुत ध्यान दिया। शुभलेश ने खिलाड़ियों को भरोसा दिलाया कि सपा की सरकार बनने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर नौकरी दिलवाने का काम भी करेंगे। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने खिलाड़ियों के माता-पिता का अभिवादन करते हुए कहा कि सपा हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। संचालन महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव सक्सेना ने स्पोर्ट्स शूज के लिए कोच अजय कश्यप को धनराशि भेंट की। पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ. जीराज यादव और राकेश गुप्ता ने खिलाड़ियों को बैग, शॉल और प्रतीक चिह्न भेंट किए। इस दौरान पंडित दीपक शर्मा, प्रमोद बिष्ट, दिनेश यादव, सिंपल कन्नौजिया, रविंद्र यादव, अशोक यादव, हैदर अली, प्रमोद यादव, बृजेश सविता, हरी शंकर यादव, हैदर अली, नाजिम कुरैशी, राकेश गुप्ता, रणवीर जाटव, रामसेवक प्रजापति, राजेश यादव, अमित गिहार, प्रमोद अग्रवाल, मोहसिन खान, भानू प्रताप सिंह, सुमित यादव, गंगा सिंह यादव, मो. अफसान, रेहान अंसारी आदि मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *