राजस्थान/बाड़मेर – चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने बुधवार को सीमांत उपखण्ड क्षेत्र सेड़वा में जन सुनवाई आयोजित की । विधायक ग्राम पंचायत पनोरिया और पंचायत समिति फागलिया में जनसुनवाई करते हुए दो दर्ज़न से ज्यादा परिवादों का हाथों-हाथ निस्तारण करवाया । उन्होंने पानी, बिजली, स्वास्थ्य,कृषि, सहकारिता, शिक्षा, महिला और बाल विकास,पशुपालन, वन ,ग्रामीण विकास, पंचायती राज और राजस्व विभागों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों से संतोषप्रद निस्तारण करवाया।
जनसुनवाई में मौजूद आम जनता को संबोधित करते उन्होंने कहा कि सरकार ग्राम विकास रथ के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और विकास कार्यों को गांव के अंतिम छोर तक पहुंचा रही है । उन्होंने विधानसभा क्षेत्र चौहटन में अब तक के विकास कार्यों के बारे में आम जनता को जानकारी देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने किसान सहित सभी वर्गों का बज़ट में पूरा ध्यान रखा है । उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि सरकार आम जनता के चहुंमुखी विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
इस दौरान एसडीओ सेड़वा बद्रीनारायण विश्नोई ने बताया कि सरकारी भूमियों में से स्थाई रूप से चालू बारहमासी रास्तों को राजस्व अभिलेख में दर्ज करने का कार्य प्राथमिकता से करते हुए अब तक 268 से ज़्यादा ऐसे रास्तों को नक्शों में अंकन करने आदेश उपखण्ड कार्यलय से जारी हुए है। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में पशुधन की सुरक्षा,पक्षियों के पानी के लिए परिंडें लगाने की आम जन से अपील की । इस दौरान विकास अधिकारी पंचायत समिति फागलिया अणदाराम,अतिरिक्त विकास अधिकारी प्रभुराम, सहायक विकास अधिकारी विजयकुमार, पूर्व प्रधान मुकेश कोली, उप प्रधान भंवरूराम विश्नोई,सुरेश विश्नोई पनोरिया, भरतदान, शुभकरण विश्नोई , वीरमा राम देवासी भलगांव, सांवलाराम देवासी सहित अठारह विभागों के अधिकारी, कर्मचारी , सैकड़ों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
— राजस्थान से राजूचारण
