अनेक पाल आंवला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और अवनीश महासचिव निर्वाचित

आंवला, बरेली। आंवला बार एसोसिएशन आंवला का परिणाम बुधवार को वोटिंग के एक घंटे के अंतराल पर आ गया। चुनाव से पहले सभी प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए संपर्क कर वोट मांगे। नगर मे आंवला बार एसोसिएशन चुनाव मे अनेक पाल सिंह एडवोकेट अध्यक्ष तथा अवनीश तिवारी एडवोकेट भारी बहुमत से महासचिव निर्वाचित हो गए। अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। बुधवार को बार एसोसिएशन के चुनाव में विभिन्न पदों के लिए मतदान किया गया। 293 अधिवक्ताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया। जिसमें 137 वोट पाकर अनेक पाल सिंह अध्यक्ष चुन लिए गए, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अगर पाल सिंह को 64 वोट से पराजित कर दिया। इस पद पर कुंवर पाल सिंह को 37 तथा ब्रजपाल श्रीवास्तव को 42 वोट हासिल हुए। महासचिव पद पर अवनीश तिवारी एडवोकेट 125 मत पाकर जीत गए, दूसरे स्थान पर गजेन्द्र पाल सिंह रहे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पदम सिंह 147 वोट पर चुने गए तथा अनीसुर्रहमान खान को 140 वोट प्राप्त हुए। 181 वोट पाकर राकेश शर्मा कोषाध्यक्ष चुने गए, वह 76 मतों से विजयी हुए। संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर पंकज कुमार, संयुक्त सचिव प्रशासन पर राधा कृष्ण निर्वाचित हुए, जबकि संयुक्त सचिव प्रकाशन पर सौरभ कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष पद सुनील कुमार शर्मा पहले निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी सुदेश कुमार शर्मा एडवोकेट तथा सहायक चुनाव अधिकारी ललित कुमार शर्मा, राजेन्द्र मौर्य, कृष्ण पाल कश्यप ने चुनाव सम्पन्न कराया। पदाधिकारीयों को अधिवक्ताओं ने फूल माला पहनकर स्वागत किया व मिठाई खिलाई। सभी विजयी पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हित में काम करने की बात दोहराई।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *