भारत-अमेरिका कृषि समझौते के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसान

बरेली। किसान एकता संघ के बैनर तले सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। किसान नेता डॉ. रवि नागर के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे किसानों ने नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान किसानी ने 23 मार्च शहीदी दिवस पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की याद करते हुए देशहित और किसान हित में अपनी मांगों को उठाया। वक्ताओं ने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय कृषि समझौते का कड़ा विरोध किया और इसे किसानों के हितों के खिलाफ बताया। किसान नेता डॉ. रवि नागर ने मांग की कि भारत-अमेरिका कृषि समझौते को तत्काल समाप्त किया जाए। साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर गारंटी कानून बनाने, सरकारी विभागों के निजीकरण पर रोक लगाने, बिजली अधिनियम 2025 और वीज अधिनियम 2025 को खत्म करने और किसानों का पूरा कर्ज माफ करने की मांग उठाई गई। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय सचिव यज्ञ प्रकाश गंगवार, प्रदेश महासचिव डॉ हरिओम राठौर, मंडल अध्यक्ष महिला मौचर्चा ममता मौर्य, जिला सचिव मीणा मौर्य, मोहनी सिंह, मंडल अध्यक्ष बीहरन लाल गुर्जर, युवा मंडल अध्यक्ष जयसिंह यादव, मंडल महासचिव डॉ अंशु भारत्ती, मंडल सचिव भगवान समेत सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी उपस्थित रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *