बरेली। शहर मे रसोई गैस की किल्लत के बाद पेट्रोल संकट को लेकर शोर मचा है। इससे हजारों लोगों की चिंता वह गयी है। सोमवार को चर्चाओं के चलते कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। एहतियातन लोग अपने वाहनों के टैंक फुल कराने के लिए पंपों पर पहुंचते नजर आए। जिससे कई स्थानों पर अव्यवस्था की स्थिति बन गई। वहीं कई पंपों पर पेट्रोल आपूर्ति समाप्त होने की चर्चा होती रही। सुबह से ही शहर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर भीड़ बढ़ने लगी। दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइनें देखी गई। कई जगहों पर लोगों में जल्दबाजी और धक्का-मुक्की जैसी स्थिति भी बनी रही। पेट्रोल को लेकर फैली अफवाहों ने लोगों में अनावश्यक।घबराहट पैदा कर दी। हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों ने स्पष्ट किया है कि ईधन की कोई कमी नही है। आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उनका कहना है कि अचानक भीड़ बढ़ने से कुछ समय के लिए दवाव जरूर बना लेकिन स्टॉक पर्याप्त होने के कारण आपूर्ति लगातार जारी रहेगी। बरेली पेट्रोल पंप एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बताया कि अफवाहों के कारण उपभोक्ता की तेल डिमांड बढ़ गई है। सामान्य दिनों मे 100 रुपये का पेट्रोल लेने वाला ग्राहक अफवाहों के कारण 500 का पेट्रोल भरवा रहा है। इससे पंप की सेल्स सामान्य दिनों के मुकाबले दुगुना हो गई। जिसके कारण पेट्रोल को खपत ज्यादा हो गई। इसके साथ ही डिपो से सप्लाई भी निर्धारित की गई हैं। जिसके कारण कुछ पंपों पर पेट्रोल की आपूर्ति समाप्त हो गई हैं। प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। संबंधित विभागों को आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दे और केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल भरवाएं। स्यष्ट किया कि शहर में पेट्रोल की कोई वास्तविक कमी नहीं है. लेकिन अफवाहों के कारण हालात बिगड़ सकते है। ऐसे में जरूरी है कि संयम बरतें और जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें। वही बदायूं रोड स्थित एक फिलिंग स्टेशन पर सवयार से पेट्रोल की आपूर्ति खत्म हो गई थी। इससे आसपास के क्षेत्रवासियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। हालांकि पंप के मैनेजर ने सोमवार शाम 7 बजे तेल की गाड़ी आने से पेट्रोल मिलने की बात कही। सिविल लाइंस में भी एक पेट्रोल पंप पर दिन में सुचारु रूप से तेल की सप्लाई उपभोक्ताओं के लिए होती रही, लेकिन शाम होते-होते वहां भी पेट्रोल खत्म हो गया। वही खेड़ा के एक पेट्रोल पंप पर 14 मार्च से आपूर्ति नहीं होने से पेट्रोल व डीजल की सप्लाई बंद बतायी गयी है। चांडपुर के एक पंप पर भी 10 मार्च से व भमोरा में भी पंप पर पेट्रोल की आपूर्ति नहीं होने की बात सामने आई है।।
बरेली से कपिल यादव
